मिर्जापुर, मार्च 29 -- चुनार। नगर के गंगेश्वर नाथ स्थित राघवजी मंदिर से श्रीराम नवमी पर शुक्रवार की शाम को श्री राघवजी सेवा समिति की ओर से श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। इसके पहले मंदिर में विराजमान प्रभु श्रीराम,माता जानकी एवं लक्ष्मण के साथ राघवजी (हनुमान जी) का भव्य श्रृंगार कराया गया। साथ ही सुंदरकांड का पाठ किया गया। महंथ श्रवण कुमार अवस्थी ने प्रभु श्रीराम माता जानकी लक्ष्मण एवं राघवजी की आरती के बाद शोभायात्रा निकाला गया। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत पांडेय,बचाउ लाल सेठ,राजेश साहू,संजय साहू, चंद्रहास गुप्ता,अमित गुप्ता,किशन मोदनवाल,अंशु सेठ,अंशु अग्रवाल,सौरभ पुजारी,प्रदीप रस्तोगी,विकल गुप्ता,विजय बहादुर सिंह,कान्हा रस्तोगी,विनोद जायसवाल,राजेश जायसवाल,विवेक दुबे आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.