कानपुर, अगस्त 11 -- कानपुर। गुरुद्वारा बाबा श्रीचंद्र दरबार में श्री अखण्ड पाठ साहिब की चल रही लड़ी के अंतर्गत 31 वें श्री अखण्ड पाठ साहिब की मंगलवार को आरम्भ हुई। भाई सुलेख सिंह ने सुणी अरदास स्वामी मेरे सरब कला बण आई..प्रगट भई सगले जुग अंतरि गुरु नानक की वाडियाई..का गायन कर संगत को निहाल किया। हजूरी रागी नवतेज सिंह ने शबद कीर्तन किया। ज्ञानी त्रिलोचन सिंह ने विचार रखे। ज्ञानी साहिब सिंह ने अरदास की। लंगर छका गया। यहां सुरेश कालरा, गोगी बेदी, शिव अरोड़ा, राजकुमार लालडिनानी, परमजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, अमित बत्रा, गगन नरूला आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...