गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में मंगलवार को कृषि विभाग गाजियाबाद ने जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में नवयुग मार्केट स्थित एमबी गर्ल्स स्कूल की छात्रा नुसरा ने रागी के स्वादिष्ट गोल गप्पे बनाकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा स्कूल की छह छात्राओं ने सांत्वना पुरस्कार भी हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन मोटे अनाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने मोटे अनाज से बेहतरीन एवं स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर पाक कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नगरपालिका बालिका इंटर कॉलेज (एमबी गर्ल्स) की छात्रा नुसरा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। नुसरा ने रागी के गोलगप्पे जैसा स्वादिष्ट और स्वास्थ्...