नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बिजली कटौती का मुद्दा उस समय दिलचस्प मोड़ पर आ गया, जब समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक रागिनी सोनकर और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सदन में बिजली की किल्लत पर शुरू हुई बहस नारों और पलटवार तक जा पहुंची, जिससे सदन का माहौल पूरी तरह बदल गया। रागिनी ने अपनी बात कहने के बाद सियावर रामचंद्र की जय समेत तीन नारे लगाए। इसके जवाब में एके शर्मा ने कहा कि इन्हें बिजली नहीं समस्या जय श्रीराम से है। मछलीशहर से सपा विधायक रागिनी सोनकर ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कागजों पर 24 घंटे बिजली का दावा कर रही है, जबकि हकीकत इसके उलट है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मंत्रीजी कहते हैं कि प्रदेशभर में 24 घंटे बिजली मिल रही है और किसान खुशह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.