गाज़ियाबाद, अप्रैल 19 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा स्थित जुगलबंदी लर्निंग स्टूडियो का 19वां वार्षिक संगीत समारोह रागा का रविवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान नृत्य, गायन के साथ गिटार, पियानो, वायलिन और तबला वादन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। संस्थान के निदेशक दीपेश गुप्ता ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल संगीत सिखाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन देकर उनके हुनर को निखारना है। वर्ष 2005 में स्थापित यह संस्थान पिछले दो दशकों से संगीत और नृत्य शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...