बागपत, फरवरी 27 -- बागपत। बागपत के गांव फैजपुर निनाना में रागनी कॉम्पिटिशन का आयोजन हुआ। रागनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि साहिल चौधरी ने फीता काटकर किया। मंच पर मुनिराज पावड़ा, दीपा चौधरी, मन्नू तंवर, सुरेश हड़ोली व सुरेश निदाना ने ऐतिहासिक किस्सों व वीर रस से ओतप्रोत रागनियां प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों की तालियों ने कलाकार की प्रस्तुति का प्रोत्साहित किया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनकड़, नरेश प्रधान, बिल्लू प्रधान, मनोज प्रधान, धर्मपाल, रवि गौरव, राजकरण व पिंटू आदि लोग उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.