रांची, फरवरी 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। ईसाई समुदाय का पवित्र महाउपवास काल (लेंट) बुधवार को राख-बुधवार (ऐश वेडनेसडे) के साथ प्रारंभ हो रहा है। आध्यात्मिक शुद्धि और पश्चाताप का यह काल 40 दिनों तक चलेगा, जिसका समापन 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के रूप में होगा। इससे पूर्व 29 मार्च को खजूर पर्व (पाम संडे) मनाया जाएगा और 5 अप्रैल को प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का महापर्व ईस्टर मनाया जाएगा। भस्म बुधवार को लेकर राजधानी के सभी चर्चों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न कलीसियाओं ने विशेष धर्मविधि और प्रार्थना सभाओं की समय-सारणी जारी कर दी है। संत पॉल्स कैथेड्रल, बहुबाजार यहां पहली आराधना सुबह 6:15 बजे होगी, जिसका संचालन रेव्ह. एस. डेविड, रेव्ह. जे. भुइयां और रेव्ह. टी. बाजराय करेंगे। दूसरी आराधना दिन के 11 बजे होगी, जिसमें रेव्ह. वी. कुजूर, रेव्ह...