सोनभद्र, जून 5 -- ​बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एनटीपीसी रिहंद नगर के राख बंधे से राख ढुलाई के कार्य में लगे वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल गुरुवार की शाम स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। वाहन मालिकों ने अपना धरना खत्म करते हुए पुन: काम पर लौटने का निर्णय लिया है।​ बता दें कि रेट बढ़ोतरी की मांगों को लेकर मोटर मालिक और ट्रांसपोर्टर पिछले मंगलवार से धरने पर बैठे थे, जिससे राख ढुलाई का काम पूरी तरह प्रभावित हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार की देर शाम बीजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी मोटर मालिकों व ट्रांसपोर्टरों से विस्तृत वार्ता की। यह भी पढ़ें- ट्रक मालिकों का धरना तीसरे दिन भी जारी ​थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि आगामी 10 जून को संबंधित ...