शाहजहांपुर, मार्च 18 -- ददरौल। हरदोई रोड पर उड़ती राख से परेशान गुवारी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को निर्माण कार्य में लगे एक निजी कंपनी के डंपरों को रोककर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि डंपर ओवरलोड और बिना ढंके राख लेकर चल रहे हैं, जिससे सड़क पर राख गिरती है और आवागमन प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने बताया कि 25 जनवरी को भी डंपर रोके गए थे और जिम्मेदारों को हिदायत दी गई थी कि राख को ढककर और निर्धारित स्थान के अंदर ही ले जाया जाए। उस समय आश्वासन दिया गया था, लेकिन समस्या दोबारा शुरू हो गई। मौके पर पहुंचे प्रतिनिधि ने ग्रामीणों से वार्ता कर समस्या दूर करने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। इस दौरान नरसिंह राजपूत, राजेश वर्मा, वेदपाल वर्मा, शिव कुमार वर्मा, जगबीर वर्मा, मनवीर वर्मा, धर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.