गढ़वा, अगस्त 27 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, श्री बंशीधर नगर में रक्षाबंधन के पूर्व गुरुवार को राखी बनाओ एवं मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए आकर्षक एवं रचनात्मक राखियां बनाईं। मेहंदी के सुंदर डिजाइन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में 117 बहनें और 38 भैया ने भाग लिया। प्रतियोगिता के बारे में बताते हुए प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक पर्व है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में हमारी संस्कृति, परंपरा और रचनात्मकता के प्रति रुचि विकसित होती है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राखी बनाओ एवं थाली सजाओ कार्य...