बोकारो, अगस्त 23 -- बेरमो। रक्षाबंधन के अवसर पर बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारीदह की लाइब्रेरी में अंतर सदनीय राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में श्रद्धानंद, टैगोर, आर्यभट्ट व रमण सदन के जूनियर और सीनियर वर्ग के करीब 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, रिबन व अन्य सजावटी सामग्री से आकर्षक राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार राखियां देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों व अर्धसैनिक बलों को भेजी जायेंगी। प्राचार्य आरके सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य के निर्देशन में सीसीए प्रभारी संतोष कुमार झा ने किया। यह भी पढ़ें- राजूहा के व...