नई दिल्ली, अगस्त 28 -- हर साल सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन बड़े उत्साह से मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार यह पर्व आज 28 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है। बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र के साथ सुख की कामना करती है। कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि राखी में तीन गांठें ही क्यों लगाई जाती हैं। यह परंपरा बहुत पुरानी है और इसका संबंध त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश से जोड़ा जाता है।तीन गांठों का शास्त्रीय विधान रक्षाबंधन पर जब बहन भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है, तो उसमें तीन गांठें लगाने का विधान बताया गया है। शास्त्रीय मान्यता में कहा गया है त्रिदेव रक्षा कुर्वन्तु सर्वदा। अर्थात तीनों देव हमेशा रक्षा करें। ये तीन गांठें केवल सजावट नहीं हैं। इनके पीछे भाई की आयु, सुरक्षा और मानसिक शांति की कामना जुड़ी है। प...