राखी मंडी में प्लास्टिक-बांस के गोदाम में लगी भीषण आग
कानपुर, जुलाई 13 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। राखी मंडी में सोमवार सुबह शार्ट सर्किट से प्लास्टिक कबाड़ और बांस के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप ले लिया और करीब 30 से 40 फीट उठती ऊंची लपटों से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इतना ही नहीं, गोदाम के धधकने से करीब एक किमी तक के इलाकों में धुंए का काला गुबार फैला रहा जिससे लोग सड़कों पर आने को मजबूर हो गए। सूचना पर पुलिस और दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और चौतरफा घेरकर पानी की बौछार की। फायर फाइटर्स ने करीब दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला इलाका, घंटों चला राहत एवं बचाव अभियान हालांकि हादसे में एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। विनोबा नगर निवासी माया यादव ने अपने घर के सामने राखी मंडी स्थित प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.