प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। रक्षाबंधन को लेकर डाक विभाग ने बहनों को राखी भेजने के लिए विशेष सुविधा देने की तैयारी की है। 12 अगस्त से स्पीड पोस्ट के जरिए राखी भेजने पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। वहीं 50 ग्राम का पार्सल 19 रुपये से लेकर 47 रुपये तक है। जिले के प्रत्येक डाकघरों से देश के किसी भी हिस्से में राखी भेजी जा सकेगी। डाक विभाग की ओर से राखियों की सुरक्षित पैकिंग के लिए विशेष वॉटर लिफाफा तैयार किया गया है। इससे बारिश के दौरान राखी खराब होने की आशंका कम होगी। वहीं डाक अधिकारियों के अनुसार 12 से रेलवे के सभी डाक बुकिंग काउंटर 24 घंटे खुले रहेंगे। यह भी पढ़ें- डाकघरों में राखी के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध डाक विभाग की ओर से बुकिंग के दौरान पता और मोबाइल नंबर दर्ज करने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- Haldwani New...