नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- बिग बॉस में जाने के लिए फेमस राखी सावंत ने सीजन 19 को लेकर बात की। राखी सावंत से पूछा गया कि क्या वो इस बार का बिग बॉस देख रही हैं? इसके बाद राखी सावंत से तान्या मित्तल को लेकर सवाल हुआ। राखी सावंत ने साफ किया कि वो अगर घर के अंदर जाएंगी तो सबसे ज्यादा समस्या तान्या मित्तल को होगी। उन्होंने कहा कि वो 1000 साड़ियां लेकर बिग बॉस के घर में जाएंगी। उन्होंने कहा जब बिग बॉस को जरूरत होगी वो उन्हें शो में डाल देंगे।राखी के पास है बिग बॉस का ऑफर? बॉलीवुड बबल से खास बातचीत में राखी सावंत ने कहा कि वो अभी मुंबई से दुबई, दुबई से मुंबई कर रही हैं। उन्हें बिग बॉस का ऑफर भी आया है। उन्होंने कहा कि अभी मीका का गाना आया तो मीका गया, शहनाज की फिल्म आई तो वो गई और नेहा कक्कड़ का गाना आया तो वो भी गईं। राखी ने कहा कि उन्होंने बिग बॉस ...