नई दिल्ली, अगस्त 27 -- राखी का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती और प्यार को बढ़ा देता है। खास दिन पर बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए रक्षा का वादा लेती हैं और ज्यादातर भाई बहनों को कुछ तोहफे देते हैं। इस बार राखी पर गिफ्ट देने के बजाय बहन से 5 खूबसूरत बातें कहें और साथ में कुछ वादा भी करें। आपकी बातें बहन का दिल जीत लेंगी और वह खुश होकर आपको गले से लगा लेंगी। लड़कियां इमोशनल होती हैं और उन्हें छोटी-छोटी बातों में खुशियां खोजने की आदत होती हैं। आप महंगे गिफ्ट्स से उन्हें खुश करने के बजाय अपनी प्यार भरी बातों से उनकी रक्षा का वादा करें।1. कभी नहीं छोड़ूंगा साथ अपनी बहन से कहें कि जिंदगी के किसी भी मोड़ पर आप उनका साथ नहीं छोड़ेंगे, फिर चाहे हालात कैसे भी हों। शादी के बाद भी उनके लिए आपका प्यार और अपनापन पहले जैसा ही रहेगा। जब भी उन्...