राखी बंधवाकर बहनों को छोड़ने आए भाइयों को कार ने कुचला, मौत
गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- फरीदाबाद, अशेाक जैन। रक्षाबंधन पर बहनों को बस में बैठाने आए दो भाइयों की शनिवार सुबह डेरा कट मोड़ पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर मांगर चुंगी के पास हुए हादसे में दोनों बहनें भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों भाई-बहन उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से वाहन की नंबर प्लेट और टोयोटा का लोगो बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चालक की पहचान की जा रही है। मृतकों की पहचान छोटा बांस, दिल्ली निवासी अखिलेश मौर्य (32) और अवधेश मौर्य (24) के रूप में हुई है। वह खरकपुर अमेठी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। उधर, घायल बहन सरोज और राजकुमारी का उपचार चल रहा है। सरोज की हालत गंभीर बताई जा रही है औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.