नई दिल्ली, अगस्त 27 -- साल भर के लंबे इंतजार के बाद भाई-बहन के प्यार का सबसे बड़ा पर्व 'रक्षाबंधन' कल दस्तक देने वाला है। 28 अगस्त 2026 को पूरा देश इस पावन दिन को धूमधाम से मनाने के लिए तैयार है। घरों में रंग-बिरंगी राखियां, मिठाइयों के डिब्बे और रिश्तेदारों के आने-जाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लेकिन बच्चों और उनके पेरेंट्स के दिमाग में इस वक्त एक ही सवाल सबसे ज्यादा घूम रहा है कि क्या रक्षाबंधन वाले दिन स्कूल खुला रहेगा या छुट्टी होगी? त्योहार के दौरान अक्सर बच्चों को अपने रिश्तेदारों के घर जाना होता है या घर पर ही पूजा-पाठ का खास माहौल रहता है। ऐसे में छुट्टियों को लेकर थोड़ी सी भी गफलत काफी परेशानी खड़ी कर देती है। वैसे, भारत के अलग-अलग राज्यों और शिक्षा बोर्डों में रक्षाबंधन की छुट्टी के अपने-अपने कायदे हैं। आइए आपको बताते हैं क...