मेरठ, अगस्त 25 -- रक्षाबंधन पर बहनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। जिले में 32 एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय किए गए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर इन टीमों के साथ सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। रक्षाबंधन से पहले राखी और मिठाई की खरीदारी के लिए बाजारों में देर रात तक भीड़ उमड़ रही है। पुलिस को ऐसे स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बाजारों के अलावा मॉल, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस पिकेट लगाई जाएगी। यूपी-112 की पीआरवी का भी जरूरत के अनुसार पुनर्व्यवस्थापन किया जाएगा। रक्षाबंधन के दौरान मेरठ जिले में पांच मेलों का आयोजन प्रस्तावित है। इन आयोजनों में आने वाली भीड़ के मद्देनजर अलग से पुलिस प्रबंध किए जाएंगे。 यह भी प...