बोकारो, अगस्त 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रॉयल पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आकर्षक व पर्यावरण-अनुकूल राखियां तैयार कीं। निर्मित राखियां देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों को भेजी गईं। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों, सजावटी सामग्रियों और रचनात्मक डिजाइनों का प्रयोग कर मनमोहक राखियां बनाईं। विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपम गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की यह भी पढ़ें- Godda News: गोड्डा के बच्चों के हाथों निर्मित राखियां जाएंगी प्रधानमंत्री के पास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...