सराईकेला, अगस्त 27 -- सरायकेला। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर बाजार में उत्सव का माहौल देखा जा रहा है। बाजार रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से पट गया है। बाजारों में सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ रही है। बहनें राखियों की खरीदारी कर रही हैं। बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियों से लेकर बड़ों के लिए रेशमी और चांदी की राखियों की मांग सबसे ज्यादा है। राखी के साथ त्योहार की मिठास बढ़ाने के लिए मिठाइयों की दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार भी ग्राहकों की पसंद को देखते हुए तरह-तरह के पकवान और ताजा मिठाइयां तैयार करने में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- Saraikela News: राखी को लेकर सरायकेला का बाजार गुलजार, बहनों में दिख रहा भारी उत्साह बाजार की रौनक से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थ...