बोकारो, अगस्त 29 -- रक्षाबंधन के अवसर पर ईएसएल स्टील लिमिटेड ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जूट आधारित आजीविका गतिविधियों से जुड़ी 25 महिला लाभार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाने के साथ उनके आत्मनिर्भरता के प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में ईएसएल स्टील के फैक्ट्री मैनेजर दुर्गा प्रसन्न पांडा, हेड-सेफ्टी एंड सस्टेनेबिलिटी बिनोद कुमार, मैनेजर-पब्लिक रिलेशंस एंड स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट राकेश मिश्रा और हेड-सीएसआर कुणाल दरीपा मौजूद रहे। अधिकारियों ने जूट मॉडल सेंटर का निरीक्षण कर महिलाओं से संवाद किया और उनके तैयार किए जा रहे जूट उत्पादों एवं उत्पादन गतिविधियों की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: रक्षा...