राखी की सुरक्षित डिलीवरी के लिए गिरिडीह डाक विभाग तैयार
गिरडीह, जुलाई 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को लेकर डाक विभाग गिरिडीह डिवीजन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गिरिडीह डिवीजन के डाकघर अधीक्षक राजेश पाठक ने बताया कि डाक विभाग बहनों के प्यार (राखी) को उनके भाइयों की कलाई तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि इस बार बेहद किफायती दर पर सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। बहनें मात्रRs.70 रुपए में स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपनी राखी भेज सकती हैं और इस शुल्क में राखी का विशेष लिफाफा भी शामिल है। मानसून के सीजन को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने विशेष तौर पर वॉटरप्रूफ लिफाफे तैयार किए हैं, ताकि बारिश के मौसम में भी राखी पूरी तरह सुरक्षित रहे। यह भी पढ़ें- बहनों के लिए डाकघर की विशेष पहल, राखी के लिए विशेष वाटरप्रूफ लिफाफा मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.