बदायूं, सितम्बर 1 -- रक्षाबंधन पर परिवार के बीच खुशियां बांटकर दिल्ली के लिए निकले 25 वर्षीय जोगिंदर को क्या पता था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। रविवार रात गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। सोमवार को शव गांव पहुंचा तो त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। बिल्सी के गांव पालपुर निवासी विंटू सिंह ने बताया कि जोगिंदर सिंह रविवार रात करीब नौ बजे गांव के ही विष्णु पुत्र गिर्राज को साथ लेकर अपनी थार गाड़ी से दिल्ली के लिए निकला था। रास्ते में उसने उघैती के मेवली निवासी सुखवीर और जसवंत व राजपुर के पुरदलपुर निवासी रवि को भी गाड़ी में बैठा लिया। यह भी पढ़ें- बदायूं से दिल्ली जा रही THAR गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, 4 लोगों की मौके पर ही मौत रात करीब 11:45 बजे हापुड़ के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर उनकी थार किसी वाहन से टकराक...