गुड़गांव, अगस्त 16 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने राखियों की समय पर और सुरक्षित डिलीवरी के लिए तैयारियां की हैं। स्पीड पोस्ट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की छूट, मात्र 10 रुपये में वाटरप्रूफ लिफाफे, विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। प्रमुख डाकघरों में 24 घंटे सातों दिन बुकिंग सुविधा और रविवार को भी डिलीवरी होगी। भीड़ से बचने के लिए प्रधान डाकघरों में बुकिंग का समय बढ़ाया गया है। रक्षा बंधन को लेकर सदर बाजार में दुकानें सजने लगी है। जहां पर बहने भाई को राखी भेजने के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। सदर बाजार के डाकघर में राखी बुकिंग के समय में भी विस्तार किया गया है। लोग अपनी सुविधा के अनुसार राखी की बुकिंग करा सकते हैं। यह सुविधा जिले के सभी डाकघर में उपलब्ध कराई गई है। गुरुग्राम मंडल के अंतर्गत कुल 40 डाकघर जिले में...