जमशेदपुर, मार्च 8 -- राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार को ऋषिकेश से पूरी जाने वाली यह ट्रेन जैसे ही राखा माइंस स्टेशन पहुंची, वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने ट्रेन का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद थे। उन्होंने स्टेशन पर पहुंचकर यात्रियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की और ट्रेन के ठहराव को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। सांसद श्री महतो ने हरी झंडी दिखाकर कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस को पुरी के लिए रवाना किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ट्रेन के ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा होगी। अब उन्हें लंबी दूरी की यात्रा के लिए दूसरे बड़े स्टेशनों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.