घाटशिला, मार्च 6 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा वासियों के लिए 5 मार्च का दिन ऐतिहासिक रहा। यहां के वासियों को उत्कल ट्रेन ठहराव के रूप में एक महत्वपूर्ण तोहफा मिला। जादूगोड़ा वासियों की यह 35 साल पुरानी मांग है, जिसके लिए संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले जोरदार आंदोलन किया गया था। गुरुवार को सुबह लगभग 6:20 में राखा माइंस स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर तीन पर उड़ीसा के पुरी आने वाली ट्रेन का गुरुवार से पहली बार ठहराव प्रारंभ हुआ। संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने ट्रेन के चालक जीएस प्रसाद और गार्ड बी विश्वास का फूलों का माला और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संघर्ष समिति के संस्थापक सदस्य मनोज प्रताप सिंह, अनिल अग्रवाल, विजय भकत, अजय भकत को फूल देकर स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो का भी आभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.