मिर्जापुर, मई 17 -- अहरौरा/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिगर स्टेट हाइवे पर महुली चौराहे पर रविवार को चौराहा क्रास करते समय राखड़ लदे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पास चालक हाइवा छोड़ कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटी आसपास के लोगों की भीड़ के चलते कुछ देर के लिए आवागमन अवरुद्ध रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

दंपती की पहचान अहरौरा थाना क्षेत्र के सरिया दलित बस्ती निवासी 38 वर्षीय गौतम कुमार पुत्र दुक्खू अपनी 34 वर्षीय पत्री फूला देवी के साथ नरायनपुर क्षेत्र में अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में भाग लेने के लिए गय था। जहां से रविवार को 11 बजे गौतम अपनी पत्नी को लेकर बाइक से वापस लौट रहा था। ज...