नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- भारत ने वैश्विक मंच पर एक बार फिर पाकिस्तान को आईना दिखाया है। आतंकवाद पर पाकिस्तान के दिखावे को आड़े हाथों लेते हुए भारत ने कहा कि पाकिस्तान अब अपने खुद के बनाए राक्षस से नियंत्रण खो बैठा है। भारत ने इस दौरान पाकिस्तान को पहलगाम हमले की भी याद दिलाई जब उसके पाले हुए आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को बेरहमी से मार डाला। इस दौरान भारत ने वैश्विक समुदाय से आतंकवाद को शह देने वाले देशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। यह बातें संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन के प्रथम सचिव रघु पुरी ने कहीं। वे बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की छठी समिति की बैठक में बोल रहे थे। पुरी ने इस दौरान पाकिस्तान के उप स्थायी प्रतिनिधि उस्मान जादून के बयानों का करारा जवाब हुए इस्लामाबाद के 'आतंकवाद के शिकार' होने के दावों की धज्जियां उड़ा ...