बोकारो, अप्रैल 7 -- बेरमो। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल के रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि बुधवार को कथारा ऑफिसर्स क्लब में सीसीएल रीजनल समिति की बैठक होगी जिसमें पूरे सीसीएल से रीजनल के सभी पदाधिकारी एवं सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय सचिव, शाखा अध्यक्ष व शाखा सचिव उपस्थित रहेंगे। कहा कि यह बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व चंद्रशेखर दुबे ऊर्फ ददई दुबे के निधन के बाद कथारा प्रक्षेत्र में सीसीएल रीजनल समिति की पहली बैठक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...