बोकारो, अप्रैल 16 -- राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ और प्रबंधन के बीच 26 सूत्री मांगों को लेकर सीसीएल जारंगडीह कोलियरी कार्यालय में वार्ता की गई। कई मुद्दों पर सहमति बनी। यूनियन के रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने श्रमिकों की बुनियादी समस्याएं रखी। इनमें जारंगडीह अस्पताल को दोबारा शुरू करना, पेंशन के लिए काटी गई 2 प्रतिशत राशि ब्याज समेत वापस करने, कार्यालय और अस्पताल में जनरेटर लगाना, रेलवे साइडिंग पर महिलाओं के लिए अलग शौचालय बनाना, कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट-सफाई और टूटी सड़कों की मरम्मत शामिल है। इसके अलावा स्कूल बस और यूनियन सदस्यता सत्यापन की मांग की गई। प्रबंधन ने परियोजना स्तर की ज्यादातर मांगें मान ली, कुछ मुद्दे क्षेत्रीय स्तर पर भेजे जाएंगे। प्रबंधन की तरफ से सुनील कुमार यादव, कार्मिक प्रबंधक गुरु प्रसाद मंडल, निखिल कुमार एवं सुजीत कुमा...