बोकारो, मई 16 -- सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत स्वांग-गोविंदपुर फेज टू परियोजना में शुक्रवार को नए परियोजना पदाधिकारी सतीश कुमार त्रिवेदी के साथ राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। संचालन प्रबंधक मानव संसाधन संविराज सिंह ने किया। यूनियन प्रतिनिधियों ने नए पीओ का स्वागत किया। शुरुआत पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई। क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि श्रमिकों और प्रबंधन के बीच बेहतर औद्योगिक संबंध होने पर कार्य वातावरण सकारात्मक रहता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि प्रबंधन की ओर से सहयोगात्मक रवैया बना रहेगा तो यूनियन भी सकारात्मक सहयोग करेगी। यह भी पढ़ें- नए लेबर कोर्ड समय की मांग: जीएम कहा कि मजदूरों को यथासंभव सुविधा दिलाना प...