गिरडीह, मार्च 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के पूर्व एरिया सचिव एन पी सिंह बुल्लू की प्रथम पुण्यतिथि सोमवार को बनियाडीह में मनाई गई। पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर यूनियन के नेताओं ने सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर एरिया सचिव गौतम सिंह, मो. ताजुद्दीन, मो. हासिम, मदन विश्वकर्मा, बलराम यादव, दिलीप पासवान, दयाशंकर सिंह, शिवशंकर सिंह, भेखलाल सुंडी, अमित कुमार, युगल साव, रुस्तम अली, जाकिर हुसैन आदि मौजूद थे। फोटो 30 जीआरडी 56 राकोमयू के पूर्व एरिया सचिव एन पी सिंह बुल्लू को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते यूनियन के लोग।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...