बोकारो, अगस्त 17 -- राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की असंगठित सीसीएल खासमहल-कोनार शाखा कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को परियोजना कार्यालय परिसर में चरणबद्ध आंदोलन के तहत एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने परियोजना पदाधिकारी के नाम आठ सूत्री मांग पत्र कार्मिक प्रबंधक रमेश कुमार को सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

परियोजना पदाधिकारी के नाम ज्ञापन क्षेत्रीय सचिव सुबोध सिंह पवार ने कहा कि असंगठित मजदूरों की समस्याओं के निदान को लेकर प्रबंधन गंभीर नहीं दिख रही है। सीसीएल प्रबंधन से हस्तक्षेप कर असंगठित मजदूरों की लंबित मांगों को अविलंब पूरा कराने की मांग की। कहा कि ठोस पहल नहीं होने से मजदूरों में भारी असंतोष व्याप्त है। राकोमयू असंगठित प्रकोष्ठ के शाखा अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने आरोप लगाया कि परियोजना में क...