बिजनौर, अगस्त 4 -- राकेश हत्याकांड में आठ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा पर मृतक की पत्नी मंतेश ने कहा कि आज मेरे पति की आत्मा को शांति मिल गई होगी। मंगलवार को अदालत के फैसले के बाद भावुक नजर आई मृतक राकेश की पत्नी मंतेश ने कहा कि उसे आज भी वह आठ साल पुराना मंजर भूले नहीं भूलता, जब वह अपने पति के साथ सामान खरीदकर बाइक से गांव लौट रही थी। बेरखेड़ा के पास खड़े इन लोगों ने उसके पति को घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह पति को बचाने के लिए खूब चीखी-चिल्लाई थी। इन लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया था। यह भी पढ़ें- फैसला: राकेश हत्याकांड में आठ दोषियों को उम्रकैद अदालत के इस फैसले से उसके पति राकेश व उसके देवर मुकेश की आत्मा को शांति मिली होगी। यह भी पढ़ें- राकेश हत्याकांडः 16 गवाहों और 186 तारीख के बाद आया फैसला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...