मेरठ, अप्रैल 27 -- यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन मेरठ डिपो का चुनाव सोमवार को भैंसाली बस अड्डे पर संपन्न हुआ। चुनाव में राकेश कुमार सोम को निर्विरोध शाखा अध्यक्ष और विनोद कुमार को निर्विरोध शाखा मंत्री चुना गया। अमित मोतला और अमित चौधरी चुनाव अधिकारी रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री द्वारा कर्मचारियों के हित में काम करने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वे पूरी मेहनत और लगन के साथ ड्यूटी करें और रोडवेज के राजस्व में बढ़ोतरी करें। इसके अलावा यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन का क्षेत्रीय कार्यशाला मेरठ का भी चुनाव संपन्न हुआ। इसमें सुबोध कुमार को निर्विरोध शाखा अध्यक्ष और अरविंद कुमार को निर्विरोध शाखा मंत्री चुना गया। अजय कुमार त्यागी और अभिनव कुमार चुनाव अधिकारी रहे। इसके अलावा मेरठ डिपो कार्यशाला के चुनाव में नसीम अह...