अलीगढ़, मार्च 9 -- अलीगढ़। डॉ. बीआर अंबेडकर जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के तत्वाधान में रविवार को डॉ. अंबेडकर पार्क घंटाघर पर शोभायात्रा समिति का चुनाव हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्रशेखर बाबू अंबेडकर, ललित गौतम एड. और वीरेंद्र अरोड़ा ने चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य किया। शोभायात्रा अध्यक्ष पद के लिए महेश सागर और राकेश सहाय सहित केवल दो लोग दावेदार थे। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार अमी और मोनू जाटव सहित केवल दो प्रत्याशी मैदान में रहे। वोटरों की संख्या लगभग 360 थी। इनमें से अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल 225 वोट पड़े। अध्यक्ष के 3 और कोषाध्यक्ष 6 वोट रद्द किए गए, जिसमें राकेश सहाय को 116 वोट प्राप्त हुए और महेश सागर को 106 मत मिले। 10 वोटो से राकेश सहाय विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए अजीत सिंह अमी को 115 और मोनू जाटव को 104 ...