अल्मोड़ा, सितम्बर 28 -- मोहित कुमार, अल्मोड़ा। उलोवा की ओर से राकेश रफीक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते‌ हुए सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उलोवा के प्रवक्ता दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा कि राकेश ने जन आन्दोलनों में हमेशा मुख्य भूमिका निभाई और जनहित के कार्य किए। शोक जताने वालों में उलोवा के‌ महासचिव‌ पूरन‌ चंद्र तिवारी, जगत रौतेला, जंगबहादुर थापा, अजयमित्र बिष्ट, बिशन दत्त जोशी, रेवती‌ बिष्ट, अजय मेहता, मुहम्मद हारिस आदि लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- उपपा ने डॉ. राकेश रफीक को दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...