गिरडीह, मार्च 10 -- डुमरी, प्रतिनिधि। एक पखवारा बीत जाने के बाद भी झामुमो नेता सह गिरिडीह के पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो हत्याकांड मामले में पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। इस मामले में पुलिस तकनीकी और मानवीय दोनों स्तर पर तेजी से जांच कर रही है। जांच के क्रम में पुलिस अब तक शक के आधार पर दर्जनों लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। सैकड़ों मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाल चुकी है। लेकिन अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। गौरतलब रहे कि 21 फरवरी की अहले सुबह पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव डुमरी-बेरमो पथ किनारे स्थित खाखी जंगल से पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद से मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद व कई विधायक सहित झामुमो के कई नेता जल्द से जल्द हत्या का उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं।पुलिस सूत...