नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- धुरंधर फिल्म के जमील जमाली यानी राकेश बेदी के करियर का बेहतरीन समय चल रहा है। वह आदित्य धर की फ्रैंचाइजी के दोनों पार्ट्स में अहम भूमिकाओं में थे। धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज बॉलीवुड फिल्मों के लिए गेम चेंजर साबित हो चुकी हैं। इस बीच फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के सिलसिले में राकेश बेदी के घर पहुंचीं। वहां बातों-बातों में राकेश ने फराह को ताना दिया कि उन्होंने कभी राकेश को अपनी फिल्म में नहीं लिया।फराह से नाराज हुए राकेश बेदी फराह खान ने अपना रीसेंट व्लॉग राकेश बेदी के साथ शूट किया। राकेश इस साल की ब्लॉकबस्टर धुरंधर 2 में पाकिस्तानी पॉलिटीशियन के रोल में थे। बातचीत के दौरान फराह राकेश के काम की तारीफ करते हैं। इस पर वह फराह से शिकायत करते हैं। राकेश बोलते हैं, 'मैं भी तुझसे बहुत नाराज हूं क्योंकि तूने मुझे किसी फिल्म ...