मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। शहर के मरीन ड्राइव पर अपराध पर अंकुश लगा पाने में विफल होने के बाद सस्पेंड हुए सिकंदरपुर थानेदार दुखी महतो की जगह अब राकेश मोहन कुमार को कमान सौंपी गई है। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने राकेश के पदस्थापन का आदेश जारी कर दिया है। उन्हें सिकंदरपुर इलाके में अपराध पर लगाम लगाने की सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही इलाके में शराब और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ भी नियमित अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...