लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में किसानों द्वारा 22 मार्च से निकाली जा रही पैदल यात्रा के समर्थन में जा रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की घटना से किसानों में आक्रोश है। इसको लेकर राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन ने कड़ी नाराजगी जताई है।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने बयान जारी कर कहा कि यदि राकेश टिकैत को शीघ्र रिहा नहीं किया गया तो संगठन उनके समर्थन में सत्याग्रह शुरू करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय उनके आंदोलनों को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाना उनके मौलिक अधिकारों का हनन है और यह तानाशाही रवैया...