मेरठ, मार्च 30 -- UP News: भारतीय किसान यूनियन के कद्दावर नेता राकेश टिकैत को ओडिशा में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। सोमवार शाम जैसे ही टिकैत की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई, भाकियू कार्यकर्ताओं ने आनन-फानन में रणनीति बनाकर सड़क पर उतर गए और प्रदेश भर के थानों और सीओ कार्यालयों का घेराव शुरू कर दिया। मेरठ से लेकर मुजफ्फरनगर तक किसान सड़कों पर हैं और चक्काजाम जैसी स्थिति भी बनी हुई है।ओडिशा में किसान पंचायत के दौरान कार्रवाई जानकारी के अनुसार, राकेश टिकैत अपनी टीम के साथ ओडिशा में एक विशाल किसान पंचायत में शामिल होने पहुंचे थे। वहां किसानों की समस्याओं को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। भाकियू के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने गिरफ्तारी की पुष्टि...