बाराबंकी, मार्च 30 -- बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की भुवनेश्वर में गिरफ्तारी के विरोध में जिले में यूनियन के कार्यकर्ताओं व किसानों ने जिले में सभी थानों के बाहर डेरा डाल दिया। पदाधिकारी राकेश टिकैत की रिहाई की मांग कर रहे थे। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय आवाहन पर जिले में यूनियन के कार्यकर्ताओं व किसानों ने सोमवार की रात को नगर कोतवाली के सामने डेरा डाला। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष अमित सोनी ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत उड़ीसा के भुवनेश्वर में किसानों की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण पैदल यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने उन्हें हिरासत में लेकर सर्किट हाउस में रखा। इस कार्रवाई के विरोध में जिले भर के किसानों में आक्रोश है। यूनियन व किसानों ने मांग की कि ...