बिजनौर, मार्च 31 -- नांगल सोती। किसान नेता राकेश टिकैत की उड़ीसा में हुई गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने थाने पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और किसान नेता टिकैत की अविलंब रिहाई की मांग करने लगे। गिरफ्तारी के विरोध में यूनियन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित किसान नांगल थाने के गेट पर पहुंचे। रिहाई की मांग को लेकर थाने के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से किसान यूनियन में उबाल आ गया। काफी संख्या में कार्यकर्ता और किसान दिनेश कुमार व अवनीश कुमार के नेतृत्व में नारे बाजी करते नांगल थाने पहुंच गए। जिसके बाद किसानों ने थाने के गेट के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान रोहित कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार, विजय सिंह, प्रमोद कुमार, अमरीश कुमार, बबलू प्रधान आदि ने राकेश टिकैत की अविलंब रिहाई की मांग की।

हिंदी ह...