प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज। क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रयागराज में तैनात प्राविधिक सहायक राकेश कुमार वर्मा की पदोन्नति हुई है। संस्कृति विभाग उप्र की ओर से जारी सूची में प्राविधिक सहायक को आगरा का क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी बनाया गया है। वे नए दायित्व का पदभार ग्रहण करने के लिए सोमवार को प्रयागराज से रवाना हो गए। उन्हें वर्ष 2019 में आयोजित कुम्भ मेला से पहले प्रयागराज में सहायक के रूप में नियुक्त किया गया था। कुम्भ और वर्ष 2025 में आयोजित महाकुम्भ में उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए शासन ने प्रमोशन दिया है। यहां से जाने से पहले विभागीय अधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर नए दायित्व की बधाई दी है। यह भी पढ़ें- राजेश क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, रेखा दिवाकर बनीं क्षेत्रीय बोर्ड सचिव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...