बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाउंघाट थाना में दारोगा के पद पर तैनात राकेश कुमार को करंडे थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि विधि व्यवस्था को लेकर फेरबदल किया गया है। करंडे थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष विनय कुमार को एसपी कार्यालय में योगदान देने को कहा गया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...