गौरीगंज, अक्टूबर 14 -- अमेठी। संवाददाता उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। समाजवादी पार्टी के टिकट पर वर्ष 2022 में विधायक चुने गए राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। गौरीगंज में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तीनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह, गोसाईगंज के अभय सिंह और जालौन जिले की कालपी विधानसभा सीट से विनोद चतुर्वेदी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की थी। यह भी पढ़ें- राकेश, अभय और विनोद ने थामा भाजपा का दामन तीनों नेताओं अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बुधवार को भ...