बिजनौर, जून 3 -- हीमपुर दीपा। मंगलवार को गांव पुटठा में रविदास धर्मशाला में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर आयोजित की गई। किसान नेता महाशय परशुराम सिंह की अध्यक्षता एवं ओमवीर सिंह के संचालन में आयोजित बैठक के दौरान बिजली विभाग के जेई गौतम कुमार हल्दौर तथा जेई सद्दाम अली सिसौना की मौजूदगी में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश लांबा ने अधिकारियों के समक्ष मुद्दे रखें। उन्होंने बताया कि गांव पुट्ठा को काफी समय से बिजली घर सिसौना से फीडर नसीरपुर, फरीदपुर से होती हुई पुट्ठा तक लंबी लाइन से बिजली की आपूर्ति होती है। जिस पर आए दिन बार-बार फाल्ट होने से बिजली की आपूर्ति ठीक तरह से नहीं हो पाती है।

बिजली की सीधी लाइन की मांग ऐसे में ग्रामीणों को गांव खैरपुर से ग...