जमशेदपुर, फरवरी 13 -- चक्रधरपुर रेल मंडल में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए कोल्हान में पांच से अधिक ब्रांच स्टेशन बनाने के साथ कवच से लैस किया जाएगा। मालगाड़ियों की आवाजाही के लिए सूरत-दानकुनी के बीच करीब 2100 किमी लंबा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने की घोषणा 1 फरवरी को बजट में की गई थी। रेलवे बोर्ड ने बुधवार को इसको लेकर गाइडलाइन जारी की, जिसमें डीपीआर में सुधार और कार्य शुरू करने से पहले की तैयारियों पर जोर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात से गुजरने वाले इस फ्रेट कॉरिडोर में बिलासपुर और चक्रधरपुर मंडल भी शामिल हैं, क्योंकि दोनों मंडल खनिज, सीमेंट, कोयला और स्टील की ढुलाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फ्रेट कॉरिडोर के लिए राउरकेला, गम्हरिया, गोविंदपुर और चाकुलिया में ब्रांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.